फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: औद्योगिक समस्याओं के समाधान पर जोर, 258.63 लाख रुपये का प्रस्ताव

Sat, 28 Feb 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने उद्यमियों की समस्याओं के प्राथमिकता पर समाधान और औद्योगिक विकास को गति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आयुक्त कार्यालय सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 258.63 लाख रुपये के प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृत कराने पर जोर दिया गया।

आयुक्त ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पानी की उपलब्धता के लिए 258.63 लाख रुपये का आगणन प्रस्ताव उत्तर प्रदेश जल निगम से स्वीकृत कराने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि भूरागढ़ में साफ-सफाई, अतिरिक्त प्रवेश द्वार पर गेट और बोर्ड लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग कबरई से बांदा मार्ग की मरम्मत एक सप्ताह में ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कबरई से बांदा मार्ग की खराब लाइटों को भी शीघ्र ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें