बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में आनलाइन/आफ लाइन मुकदमे
सीसीटीएनएस के जरिये दर्ज होने शुरू हो गए हैं। सर्वाधिक 2633 रिपोर्ट
हमीरपुर में दर्ज हुईं हैं। बांदा में 2268, चित्रकूट में 1949 और महोबा
में 1587 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
शनिवार को डीआईजी ज्ञानेश्वर
तिवारी ने कैंप कार्यालय में चारों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक
कर अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
डीजीपी और आईजी के
आदेशों का हवाला देकर पुलिस अधीक्षकों से कहा कि हर घटना या अपराध की
रिपोर्ट शत-प्रतिशत दर्ज होना सुनिश्चित करें।
पिछली बैठकों की तरह
अबकी भी डीआईजी ने अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने और कार्रवाई
करने के निर्देश दिए। जुआ, सट्टा और अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करने
के निर्देश दिए।
थानों में फरियादियों से अच्छा व्यवहार और उनकी
समस्या का समाधान करने पर जोर दिया। बैठक में चारों जनपदों के पुलिस
अधीक्षक शामिल रहे।