फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीग मैच में शंभू नगर व एलेवन स्टार की जीत

Thu, 04 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां ज्वाला चैलेंजर ट्राफी लीग मैचों की श्रृंखला में शंभू नगर व इलेवन स्टार टीम ने जीत हासिल की। पहले मैच में बजरंग क्रिकेट क्लब (महोबा) ने निर्धारित 12 ओवर में 50 रन बनाए।
विज्ञापन


बल्लेबाज दिलीप ने 6 रन लिए। शंभूनगर ने दो विकेट गंवाकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। रीशू ने 18 व अनिल पाठक ने 12 रन बनाए।

दूसरे मैच में एलेवन स्टार ने पहले खेलकर 118 रन बनाए। बल्लेबाज राहुल ने 42 व रामपूजन ने 22 रन लिए। लिटिल सहारा के गेंदबाज अजय को 4 व सुरेंद्र को 2 विकेट मिले।

लिटिल सहारा टीम 99 रनों पर आल आउट हो गई। मनीष ने 30 व धीरू ने 18 रन बनाए। गेंदबाज रवि ने 4 व राहुल ने 2 विकेट लिए।

अंपायर शिवाकांत, आदिल अहमद, ओमबाबू, रेफरी दिनेश कुमार, डीके, शिवकरन निषाद, स्कोरर धीरज गुप्ता, अरुण निषाद, फूलचंद्र, कमेंटेटर रवि बंटा, रामबाबू, जय सिंह, देवेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें