फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 कर्मचारियों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने ब्लाक परिसर में छापा मारा। टीम ने 14 कर्मचारियों और एनआरएलएम कार्यालय की बिजली काट दी। इन सभी के विरुद्ध कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित आवासों में सचिव, ब्लाक के कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मी आदि रहते हैं। एक बिल्डिंग में एनआरएलएम के समूह की महिलाएं अरहर की दाल के प्रोसेसिंग का काम करती हैं।
शुक्रवार को दोपहर बाद बिजली विभाग के एक्सईएन अजय कुमार सविता, एसडीओ ज्ञानेश कुमार तथा जिले की विजलेंस टीम ने यहां छापामार कर सभी आवासों की लाइट काट दी।
विज्ञापन

साथ ही विजलेंस इंस्पेक्टर ने कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें