फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 500 गांवों की दूर होगी बिजली की समस्या, तीन नए सबस्टेशन बनेंगे

Sat, 27 Jun 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले के पचनेगी, करतल और लोहारा गांव में 10-10 एमवीए के नए सब स्टेशन बनाए जाने हैं। इसके लिए विद्युत निगम की ओर से पूरी तैयारी कर ली है। पचनेगी का सब स्टेशन लगभग तैयार हो चुका है। आने वाले 15 दिनों में इससे सप्लाई भी शुरू हो जाएगी। इसी तरह करतल और लोहारा गांव में सब स्टेशन बनने से बिजली की समस्या का समाधान होगा। तीनों सब स्टेशनों से 500 गांवों की बिजली देने की तैयारी है।
विज्ञापन

तुलसी नगर सब स्टेशन से अभी पचनेगी, जारी, लंबा, लुतरा सहित अन्य गांवों में बिजली की सप्लाई होती है। लोड ज्यादा होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रिपिंग होती और लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता। इससे ग्रामीणों को बेहद परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत निगम की ओर से पचनेगी गांव में छह करोड़ रुपये से 10 केवीए का सब स्टेशन बनाया गया है। इसका काम अंतिम चरण में चल रहा। 15 दिन बाद इस सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार 150 गांवों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। इसी तरह करतल और लोहरा गांव में सिंचाई के लिए बिजली का लोड ज्यादा है। इस वजह से गांवों में पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। खेती के लिए समय पर पानी नहीं मिल पाता तो उन्हें जनरेटर चलवा कर सिंचाई करनी पड़ती है। क्षेत्र में आलू, हरी सब्जी, गेहूं की खेती होती है। इन दोनों गांवों में पांच-पांच करोड़ रुपये से सब स्टेशन बनाया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। दोनों सब स्टेशनों से 10-10 एमवीए की क्षमता के बनाए जाएंगे। इससे कालिंजर, लोहरा, कमासिन, नारायणपुर, बेनामऊ, अमलोखर, इटर्रा बड़ौनी, लखनपुर, खमरखां, सेवहट, बंथरी सहित 350 गांवों को बिजली दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता डॉ. रविकांत वर्मा ने बताया कि पचनेगी सब स्टेशन से जल्द ही आपूर्ति दी जाएगी। करतल और लोहरा गांव के सब स्टेशन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।


-



शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम, पूरी रात जागे लोग



बांदा टाउन इलाके में शुक्रवार देर रात से ही बिजली व्यवस्था बेपटरी है। स्वराजनगर, आवास विकास, कालुका, संजयनगर, इंद्रानगर, धीरजनगर, बनहेउटा, जिलाधिकारी कॉलोनी सड़क सहित अन्य इलाकों में देर रात से लेकर दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रही। उपभोक्ता राजेश पांडेय ने बताया कि आवास विकास बी ब्लॉक में देर रात से बिजली न आने की वजह से गर्मी में हॉल बेहाल हो गया। अधिशासी अभियंता को 18 बार कॉल की, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं की। रात में चिल्ला बिजली घर गए तो वहां भी कर्मचारी नहीं मिले। खुरहंड स्टेशन के रहने के पास रहने वाले शांडिल्य ने बताया कि दोपहर में बिजली गुल हो गई थी। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई तो आश्वासन मिला कि जल्द बिजली बहाल हो जाएगी। वहीं, बिजली गुल होने से डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। अधीक्षण अभियंता डॉ. रविकांत वर्मा ने बताया कि आवास विकास के ट्रांसफॉर्मर में कुछ दिक्कत आई थी। शिकायत पर कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत कराई गई। सुबह तीन बजे बिजली बहाल कर दी गई है।



रुपये लेने की शिकायत दो कर्मचारियों का हुआ तबादला



विद्युत उपकेंद्र खुरहंड में तैनात दिनेश कुमार व 11 केवीए फीडर खुरहंड में तैनात जयप्रकाश द्वारा उपभोक्ताओं से रुपये लेने की शिकायत पर उनका तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें