फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सपा विधायक अपनी ही पार्टी की सांसद से बोले... तमीज से बात करिए, वीडियो वायरल

Sat, 27 Jun 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
सपा कार्यालय में बहस करते सांसद व विधायक। स्रोत: वीडियो ग्रौब
विज्ञापन
बांदा। बिजलीखेड़ा स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान विधायक अपने वक्तव्य में सांसद का विरोध कर रहे थे। यह सुनकर सांसद भड़क गईं। वायरल वीडियो में वह कह रहीं हैं कि आपको सिर्फ बेइज्जती करना आता है। हम अखिलेश भैया से भी कह चुके हैं कि हमारे साथ जो हो रहा है, वह विधायक कर रहे हैं और कोई नहीं कर रहा। इस पर सपा विधायक भी नाराज हो गए।

उन्होंने उंगली दिखाते हुए कहा कि सुनिए, तमीज से बात करिए। बदतमीजी मत करिए। मैंने आपका नाम नहीं लिया है। इसके बाद दोनों नेताओं में कहासुनी हो गई। सपा कार्यकर्ताओं ने किसी तरह विधायक और सांसद को समझाया। करीब 20 मिनट तक गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान समर्थक भी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आए। वीडियो में कुछ सपाई कह रहे हैं कि सांसद आरएसएस के खिलाफ नहीं बोलती हैं।
विज्ञापन




एक ही विधानसभा क्षेत्र से दोनों लड़ चुके हैं चुनाव



विधानसभा बबेरू से सांसद कृष्णा पटेल के पति शिवशंकर सिंह पटेल भाजपा की टिकट से विशंभर यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इसके बाद से दोनों में तनातनी बनी हुई है। गुटबाजी के चलते दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनातनी भी बनी रहती है।

फोटो-02

किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। हमारी पार्टी की सांसद हैं, कुछ गलत बोल रहीं थीं तो उन्हें समझाया है।

-विशंभर यादव, विधायक

फोटो-03

किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है। हमने जो भी कहा आप वीडियो में सुन सकते हैं। इस मुद्दे में हमें कुछ नहीं कहना है।

-कृष्णा देवी, सांसद

भाजपा चंदा चोरी के मुद्दे से भटकाने के लिए पार्टी के कार्यक्रम का वीडियो बनाकर वायरल करवा रही है। दोनों में किसी तरह का विवाद नहीं था। जिसने भी वीडियो वायरल किया उसकी रिपोर्ट सपा मुख्यालय भेजी जाएगी।

-डॉ. मधुसूदन कुशवाहा , जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

सपा कार्यालय में बहस करते सांसद व विधायक। स्रोत: वीडियो ग्रौब

सपा कार्यालय में बहस करते सांसद व विधायक। स्रोत: वीडियो ग्रौब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें