फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 14 लाख लेकर बिजला विभाग का कर्मचारी फरार, निलंबित

Mon, 03 Nov 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण बबेरू में तैनात टीजी-2 कर्मचारी घनश्याम पर करीब 14 लाख रुपये के बिजली बिल की रकम गबन करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपखंड कार्यालय बबेरू में तैनात कर्मचारी घनश्याम को उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूलने का कार्य सौंपा गया था। उसे रोजाना की वसूली राशि जमा करनी होती थी, लेकिन उसने कई दिनों तक बिल की राशि जमा नहीं की। जब लगातार रसीदें बकाया दिखीं तो जांच में खुलासा हुआ कि वह 14 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। जिस पर अधीक्षण अभियंता अमित पाल ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है और जांच के आदेश दिए गए हैं। धनराशि की वसूली और दोषियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी ने अकेले यह कृत्य किया या किसी और की मिलीभगत भी रही। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि यदि रकम की वसूली नहीं होती है तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए अब विभाग ने सभी कैशियरों और बिल वसूलने वाले कर्मचारियों को रोजाना रकम जमा करने का सख्त निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बिजली विभाग के एसडीओ तहरीर लेकर आए थे लेकिन वह नियमानुसार वह वादी नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जब विभाग से जेई के द्वारा तहरीर दी जाएगी, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें