फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली संविदा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संयुक्त संघर्ष समिति विद्युत कर्मचारी व राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के आह्वान पर मंगलवार को संविदा कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि 28 मई तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

समिति के संयोजक कांता प्रसाद ने मुख्य अभियंता कार्यालय में धरने में कहा कि यूपीपीसीएल के उच्च प्रबंधन द्वारा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम व पूर्वांचल निगम को पीपीपी माडल के नाम पर निजीकरण किया जा रहा है। इसका संगठन विरोध करता है। यदि निजीकरण को रोका नहीं जाता है तो केंद्र द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम 21 से 28 मई तक विरोध सभा करेंगे। फिर भी कार्रवाई नहीं रुकी तो 29 को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार होगा। इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन व प्रशासन की होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें