फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में दौड़ा करंट, भाभी-ननद झुलसी, उपकरण भी फुंके

विज्ञापन
फोटो-13- करंट लगने से झुलसी संत कुमारी। संवाद
विज्ञापन
फोटो-13- करंट लगने से झुलसी संत कुमारी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-14- जला हुआ छप्पर दिखाती महिला। संवाद
- छप्पर में आग लगी तो मदद के लिए दौड़े ग्रामीण
- डेढ़ लाख रुपये के नुकसान की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
तिंदवारी (बांदा)। नलकूप के लिए निकली हाईटेंशन लाइन टूटकर, एलटी लाइन पर आ गिर गई, इससे घर के छप्पर में आग लग गई और इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। उपकरकों को बचाने के प्रयास में भाभी और ननद करंट लगने से झुलस गईं।
ब्लॉक तिंदवारी के गांव गोधनी निवासी विजयपाल वर्मा के मकान के पीछे से एक नलकूप के लिए हाईटेंशन लाइन निकली है। उसी के नीचे से एलटी लाइन भी है, जो घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करती है। बुधवार की सुबह अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे उसके घर में अधिक वोल्टेज की आपूर्ति शुरू हो गई और घर में रखे फ्रीज, टीवी, कूलर से आवाज आने लगी और छप्पर में आग लग गई। यह देख उनकी बहू संत कुमारी (26) फ्रिज बंद करने दौड़ी और करंट की चपेट में आकर झुलस गई। उनकी बेटी अंतिमा (15) चार्जिंग में लगे मोबाइल को बचाने के लिए पहुंची और मोबाइल निकालने लगी तो वह भी झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा घर में लगा कूलर, स्विच बोर्ड, बल्ब, फ्रिज, टीवी फुंक गए। घर के छप्पर में लगी आग को ग्रामीणों ने बुझाया। सूचना पर बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति बंद हुई तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। विजयपाल ने बताया कि उसे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बहू व बेटी को पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया है। बिजली विभाग के जेई मोहित सिंह ने बताया कि नलकूप के लिए बिजली की लाइन गई हुई है, जिस पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है और वहीं एलटी लाइन बनी हुई है। जंफर टूटने से यह हादसा हुआ है। लाइन की मरम्मत करा दी गई है।

फोटो-13- करंट लगने से झुलसी संत कुमारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें