बांदा। पंचायती राज व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण और बजट व अधिकार से भरपूर जिला पंचायत की सरकार (अध्यक्ष और सदस्य) के लिए अबकी आरक्षण में भारी उलटफेर किया गया है। जिला पंचायत के 30 में से 25 वार्डों का आरक्षण बदल दिया गया है। मात्र पांच वार्डों में ही पिछले चुनाव का आरक्षण बरकरार रह सका है। अध्यक्ष की सीट महिला सामान्य से बदलकर ओबीसी के लिए आरक्षित हो गई है। सदस्य (डीडीसी) की 11 सीटें अनारक्षित हैं। शेष सीटें ओबीसी, महिला, एससी, एससी महिला और ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं।
इंसेट---
बांदा जिला पंचायत सदस्यों की सीटों का पिछला और मौजूदा आरक्षण, निवर्तमान सदस्य---
वार्ड 2015 2021 निवर्तमान सदस्य
1 अनारक्षित अनारक्षित अरुण कुमार सिंह
2 एससी महिला ओबीसी मंजू
3 ओबीसी अनारक्षित सुधीर
4 अनारक्षित अनारक्षित रामबाबू
5 एससी महिला ओबीसी मीना कुमारी
6 महिला एससी महिला आशा देवी
7 एससी ओबीसी नीतू सिंह
8 एससी ओबीसी सुखदेव प्रसाद
9 अनारक्षित एससी महिला गीता
10 अनारक्षित एससी महिला दीपा सिंह गौर
11 ओबीसी महिला अनारक्षित रमा यादव
12 ओबीसी एससी रामकुमार
13 ओबीसी महिला राजकुमार
14 ओबीसी महिला जितवा
15 एससी ओबीसी महिला कैलसिया
16 महिला अनारक्षित प्रीति कुमारी
17 महिला अनारक्षित अंजना
18 अनारक्षित एससी सरिता द्विवेदी
19 अनारक्षित अनारक्षित नीलम देवी
20 अनारक्षित अनारक्षित अरविंद त्रिपाठी
21 अनारक्षित एससी राजभवन
22 अनारक्षित अनारक्षित असलम खां
23 अनारक्षित एससी विनीतिका
24 ओबीसी महिला अनारक्षित खैरुन निशां
25 एससी ओबीसी पुष्पा
26 एससी ओबीसी महिला आशा वर्मा
27 अनारक्षित महिला आराधना
28 एससी महिला ओबीसी महिला आशा
29 महिला अनारक्षित निर्मला देवी
30 ओबीसी महिला राजेश
इंसेट---
दिग्गजों के वार्डों का बदल गया आरक्षण
बांदा। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्यों में निवर्तमान अध्यक्ष सरिता द्विवेदी हैं। वह सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की पत्नी हैं। अबकी उनका चुनावी वार्ड 18 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। इनके अलावा निवर्तमान जिला पंचायत सदस्यों में सपा के पूर्व विधायक विशंभर यादव की पत्नी रमा देवी (वार्ड 11) और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा की पत्नी आशा वर्मा (वार्ड 26) व कृष्ण कुमार भारतीय के परिवार की मीना कुमारी (वार्ड पांच) और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला देवी (वार्ड 29) शामिल हैं। इन सभी की सीटों का आरक्षण इस बार बदल गया है। (ब्यूरो)