फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान पर पेट्रोल डाल जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
करतल। प्रधान के चुनाव की रंजिश में युवक ने निवर्तमान ग्राम प्रधान पर शनिवार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी युवक भाग निकला। निवर्तमान ग्राम प्रधान ने पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल पुलिस चौकी अंतर्गत रगौली भटपुरा गांव में शनिवार को सुबह मुन्ना सिंह पटेलअपने घर के दरवाजे बैठे थे। तभी गांव का ही एक युवक पहुंचा और उनके ऊपर पेट्रोल डाल आग लगाने का प्रयास किया। गांव के लोगों के आ जाने पर आरोपी युवक किसी तरह वहां से भाग निकला। निवर्तमान प्रधान मुन्ना के मुताबिक, भागते समय आरोपी युवक ने धमकी दी कि चुनाव लड़ा तो उसे जिंदा जला देगा। उसने इसकी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
घटना से निवर्तमान प्रधान सहित उसका परिवार दहशत में है। चौकी इंचार्ज रामचंद्रन ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। प्रधानी चुनाव का विवाद बताया गया है। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर सविता श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वह चौकी इंचार्ज से बात कर जानकारी कर रहीं हैं। घटना सही है तो आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें