फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू/नरैनी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार (2 मई) को होगी। जेपी शर्मा इंटर कालेज में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गईं। यहां नौ न्याय पंचायतों की गिनती के लिए 36 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना कार्य में 288 कर्मचारी लगाए गए। बिना कोविड जांच के प्रत्याशी व एजेंटों को मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उधर, नरैनी के राजकुमार इंटर कालेज में 52 टेबलों पर मतपत्रों की गणना होगी। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि हर टेबल पर 5 कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक पहली शिफ्ट और 8.30 से सुबह 8:30 बजे तक दूसरी शिफ्ट गिनती करेगी। जरूरत पड़ी तो तीसरी शिफ्ट में भी गणना होगी। मतगणना के लिए 520 कर्मचारी लगाए गए हैं। 55 कर्मचारी रिजर्व हैं। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
फोटो परिचय-11-सामाजिक दूरी फ्लाप : मतगणना पास बनवाने को तिंदवारी पीएचसी में लगी लाइन। संवाद
बिना जांच लगाई कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट
तिंदवारी। पंचायत चुनाव की मतगणना में प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को पास बनवाने के लिए कोरोना की जांच जरूरी कर दी गई है। इससे पीएचसी में कोरोना की जांच करवाने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक जांच का सिलसिला जारी रहा, लेकिन दोपहर बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना जांच के ही प्रत्याशी व एजेंटों के पर्चों में निगेटिव रिपोर्ट लिख दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अखिलेश कुमार का कहना है कि एक दिन में ढाई हजार लोगों की जांच संभव नहीं है। पॉजिटिव आए सात लोगों को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। उधर, प्रत्याशियों व एजेंटों की भीड़ के कारण अन्य बीमार व कोरोना लक्षण वाले मरीजों की जांच नहीं हो सकी। उन्हें बैरंग घर लौटना पड़ा। रामचंद्र, शिवगुलाम, कमलेश आदि ने बताया कि अब रविवार को जांच कराने जाएंगे। (संवाद)
-----------------
मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार
नरैनी। मतदान दिवस में बूथ पर मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्लाक क्षेत्र के खलारी गांव के रामदुलारे व प्रेमनारायण ने कालिंजर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रधान पद प्रत्याशी के परिजन 29 अप्रैल को प्राथमिक विद्यालय माखनपुर के पोलिंग बूथ में पहुंचे और मतदाताओं को डराने व धमकाने लगे। मतदाताओं के साथ मारपीट की। महिलाओं सहित कई लोगों को चोटें आईं। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि मारपीट की बात गलत है। चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली है। सिर्फ एनसीआर दर्ज कर आरोपियों का 151 में चालान किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

-------------------
फरियादियों से करें शालीनता का व्यवहार
अतर्रा। बिसंडा थाने का शुक्रवार की रात सीओ सियाराम ने निरीक्षण किया। मंगलवार को सुबह तक लगे साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए। बैरक, मालखाना, कार्यालय आदि देखा। कोविड डेस्क में सैनिटाइजर एवं मास्क रखने के निर्देश दिए। सफाई और फरियादियों से शालीनता से व्यवहार करने को कहा। निरीक्षण में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। (संवाद)
----------------
मकान में ले जाकर 43 हजार रुपये छीने
अतर्रा। थाना क्षेत्र के तेरा-ब गांव में मां-बेटे को एक मकान में ले जाकर बदमाशों ने 43 हजार रुपये छीन लिए। थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तीन दिन बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
तेरा-ब गांव की भूरी प्रजापति अपने पुत्र गोली प्रजापति के साथ 27 अप्रैल को आर्यावर्त बैंक शाखा से 43 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी। कुछ युवक दोनों को अपने झांसे में लेकर एक सुनसान मकान में ले गए। वहां उन्होंने रुपये छीन लिए और दोनों को बाहर निकाल दिया। गोली ने यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि, घटना को तीन दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। गोली प्रजापति ने बताया कि उसके पुत्र राकेश की शादी के लिए मां ने रुपये निकाले थे। सीओ आनंद पांडेय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच जारी है। रिपोर्ट दर्ज न करने वाले मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
--------------
जीत के जश्न और जुलूस पर प्रतिबंध
बांदा। पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। जुलूस निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू लागू होने से समर्थकों की भीड़ भी मतगणना स्थल के आसपास जमा नहीं हो सकेगी। आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि जीत के जश्न और जुलूस पर प्रतिबंध है। कोई प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेगा। साथ ही कोरोना कर्फ्यू का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भीड़ लगाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। (संवाद)
-------------
फोटो परिचय-10-आरोपी दोस।
एमपी के युवक से डेढ़ किलो गांजा मिला
अतर्रा। गांजा बेच रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। दतिया (एमपी) के प्रकाश नगर निवासी जीतन का बेटा दोस को बिसंडा पुलिस ने पंचवटी मंदिर के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। उसके बैग से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। बिसंडा एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें