फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की आरक्षण से गड़बड़ा गई गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। डीडीसी, बीडीसी सहित ग्राम प्रधान के पदों के आरक्षण की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। जिन संभावित उम्मीदवारों को प्रस्तावित आरक्षण रास नहीं आ रहा है, वह आपत्ति दर्ज कराने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्तियां चार से आठ मार्च तक ली जाएंगी। अंतिम सूची का प्रकाशन 14 मार्च को होगा। जिलाधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के स्थानों, पदों का आरक्षण व आवंटन की समय सारणी जारी करते हुए बताया कि प्रस्तावित सूची का प्रकाशन दो से तीन मार्च को होगा। प्रस्तावित आरक्षण पर चार से 8 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एकत्रीकरण 9 मार्च को होगा। 10 से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन 13 और 14 मार्च को होगा। उधर, प्रस्तावित आरक्षण कई संभावित प्रत्याशियों को रास नहीं आ रहा है। वह अपनी गणित के अनुसार आरक्षण को लेकर निश्चिंत थे, लेकिन प्रस्तावित आरक्षण ने उनके मंसूबों में पानी फेर दिया। अब प्रत्याशी आपत्तियां दर्ज कराने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए राजनीति के धुरंधरों सहित वकीलों का सहारा लिया जा रहा है, ताकि उनका तर्क सही साबित हो और आरक्षण पर संशोधन कराया जा सके।
विज्ञापन

-----------------
फोटो परिचय-16- कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के दौरान प्रदर्शन करते विहिप व बजरंग दल नेता।
रिंकू के हत्यारों को फांसी दें
निधि समर्पण अभियान को लेकर हत्या का आरोप
विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। विश्व हिंदू परिषद की बांदा शाखा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दिल्ली में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या पर रोष जताते हुए छह मांगें की हैं। इनमें हत्यारों को फांसी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग भी शामिल है।
परिषद कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां प्रदर्शन के बीच जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में दिल्ली के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा को दूसरे संप्रदाय के युवकों ने धमकाया था। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 10 फरवरी की रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई। घर के अन्य लोगों को सिलिंडर विस्फोट कर मारने का प्रयास किया गया। आरोप लगाया कि दबाव के चलते पुलिस अपराधियों को बचाने में लगी है। दिल्ली में ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि हत्यारों को फांसी और हमलावरों को रासुका, फास्ट ट्रैक कोर्ट पर ट्रायल, रिंकू शर्मा के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और एक करोड़ की मदद और दिल्ली में हो रहे हिंदुओं पर हमले के लिए दिल्ली पुलिस की जवाबदेही तय करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में परिषद जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, बजरंग दल संयोजक विवेक सिंह कछवाह, गोरक्षा प्रमुख अनुरुद्ध सिंह चंदेल, सचिन चौरसिया, विश्राम चौहान, दिनेश सिंह, महेंद्र चौहान, देवराज बजरंगी, सुबोधनी भटनागर, अशोक ओमर, विमल निगम, मोहित, शुभम, अमरलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें