फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती समेत सात बीडीसी निर्विरोध चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू/नरैनी/खप्टिहा कलां। ब्लॉक क्षेत्र के आरओ नितिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सात प्रत्याशियों को निर्विरोध बीडीसी घोषित किया गया है। इनमें वार्ड 52 (जलालपुर) से आशीष कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी प्रीति गुप्ता वार्ड 55 (निभोर) समेत सात बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। उधर, नरैनी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 24 प्रत्याशियों ने अपने नामांकनपत्र वापस लिए। इससे अब 10 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। आरओ मोतीलाल ने बताया कि पर्चों के निरस्त होने के बाद 528 प्रत्याशी शेष हैं। इनमें 24 ने नाम वापस लिया है। ब्लॉक क्षेत्र के 10 वार्डों में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। यहां निर्विरोध निर्वाचन तय है। तिदंवारी ब्लॉक क्षेत्र के वार्ड संख्या 52 (रेहुंटा-निवाइच) की सुनीता सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन

----------
नरैनी ब्लॉक पर लगा रहा जाम
बबेरू/नरैनी। ब्लॉक बबेरू में चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। तमाम महिलाएं लाइन में लगी रहीं। महिलाआें के साथ आए बच्चे भी धूप में परेशान हुए। किसी को इमली तो किसी को ओसाता हुआ किसान के चिह्न मिले। आरओ एके सिन्हा मौजूद रहे। उधर, नरैनी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव चिह्न लेने आए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के कारण अतर्रा मार्ग पर जाम लग गया। डेढ़ घंटे तक मुख्य चौराहा से बाजार तक जाम लगा रहा। इस दौरान कोतवाली के सिपाहियों ने डंडे पटककर जाम खुलवाने की कोशिश की। बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि के प्रत्याशी अपने वाहनों से चुनाव चिह्न लेने आए थे। यहां ब्लॉक से लेकर कोतवाली तक वाहनों की लंबी कतारें लगीं रहीं। इन्हीं वाहनों से निकलने में पूरा अतर्रा मार्ग जाम हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें