फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन में 4240 क्विंटल खरीद

विज्ञापन
village,former,online,pcf center,centre - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। गेहूं खरीद केंद्र में कोरोना संक्रमण का खौफ मंडराने लगा है। पिछले 20 दिन में विपणन शाखा और भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्रों में 4240 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा सकी है। खरीद कें द्रों में इक्का-दुक्का किसान ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, विपणन शाखा के दूसरे खरीद केंद्र प्रभारी के अस्वस्थ हो जाने पर केंद्र में खरीद ठप है। विपणन व भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से महज 1055 क्विंटल उठान किया गया है। इससे गोदाम फुल होने की स्थिति में हैं। खरीद केंद्रों में टेंट लगाकर गेहूं के बोरे बाहर रखे जा रहे हैं। लक्ष्य विहीन गेहूं खरीद के लिए मंडी समिति परिसर में नौ खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें विपणन शाखा तीन, भारतीय खाद्य निगम- एक, पीसीएफ तीन और यूपीएसएफ दो केंद्र हैं। विपणन शाखा के दोनों केंद्रों में अब तक 3248 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है, जबकि उठान 620 क्विंटल हुआ है।
उधर, भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्र में 992 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। इस कें द्र से 435 क्विंटल का उठान किया जा चुका है। केंद्र प्रभारी महेश सिंह राठौर ने बताया कि खरीद जारी है। किसान कम संख्या में आ रहे हैं। उधर, विपणन शाखा केंद्र प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि इक्का-दुक्का किसान आ रहे हैं। डीसीडीएफ केंद्र प्रभारी अजय ने बताया कि 16 किसानों से 965 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। गोदाम भरने की कगार में है। फिलहाल अभी तक उठान नहीं हो सका है। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर आ रहा है।
विज्ञापन

इंसेट
सौ क्विंटल से ऊपर की उपज का सत्यापन जरूाी
बांदा। गेहूं बेचने आ रहे किसानों को 100 क्विंटल से ज्यादा गेहूं बेचने में सत्यापन को लेकर खासी दिक्कत आ रहीं हैं। एसडीएम स्तर पर इसका सत्यापन किया जा रहा है। जारी गांव के किसान गयादीन ने बताया कि 100 क्विंटल से कम उपज में तो आसानी से खरीद हो रही है। पर 100 से ज्यादा बेचने में कई समस्याएं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें