फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर 21 आपत्तियां आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दोबारा संशोधित प्रस्तावित आरक्षण जारी होने के बाद आपत्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को अवकाश के बाद डीपीआरओ कार्यालय खुला और 21 आपत्तियां ली गईं। डीपीआरओ सर्वेश कुमार ने बताया कि आपत्तियां 23 मार्च तक ली जाएगी। 24 व 25 मार्च को समिति द्वारा आपत्तियों का निस्तारण व अंतिम सूची का प्रकाशन किया। बताया कि आपत्तियां ब्लाक खंड कार्यालय सहित डीपीआरओ कार्यालय में दी जा सकती हैं। (संवाद)
विज्ञापन

------------
शांति में खलल वाले कोई काम न करें
बदौसा/गिरवंा। बदौसा थाने में पीस कमेटी की बैठक में तहसीलदार अतर्रा विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे शांतिभंग हो। शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाएं। आबकारी निरीक्षक अश्विनी कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर सहित व्यापारी व समाजसेवी आदि मौजूद रहे। उधर, गिरवां थाने में पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने होली मिल जुलकर मनाने को कहा। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रेम स्वरूप द्विवेदी, शैलेंद्र शुक्ला, बाबूलाल सैनी, लालमन यादव, रामदुलारे, चिरंजीलाल, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे। (संवाद)
--------------
प्रेरणा ज्ञानोत्सव में शिक्षकों की सराहना
नरैनी। पार्वती महाविद्यालय में ब्लाक खंड क्षेत्र का प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह हुआ। विधायक राजकरन कबीर ने सराहना की। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने पूरे मनोयोग से काम करने वाले शिक्षकों को सराहा। बीएसए हरिश्चंद्रनाथ ने प्रेरणा मिशन के अंतर्गत चलने वाले ज्ञानोत्सव, शिक्षा चौपाल आदि के बारे में बताया। बीईओ शिवऔतार, राम सिंह राजपूत, योगेंद्र देवी सिंह, बृजमोहन द्विवेदी, रामचंद्र वर्मा, प्रजीत सिंह, राजकुमार पटेल, रफीक, चंद्रशेखर, शाकिर बेग, योगाचार्य रमेशचंद्र राजपूत आदि मौजूद थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय, गर्गन पुरवा, दुबरिया व गजपतिपुर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
गोशाला के बाहर बीमार मिले मवेशी
खप्टिहा कलां। अखिल भारतीय गौरक्षा परिषद जिलाध्यक्ष आरपी चक्रवर्ती ने जय कालेश्वर गोशाला निवाइच का निरीक्षण किया। तालाब किनारे बीमार पशुओं को देखकर नाराजगी जताई। संचालक पवन द्विवेदी को अन्ना पशुओं को गोशाला में संरक्षित करने व बीमार पशुओं का इलाज कराने को कहा। संचालक ने बताया कि शासन से महज दो किस्तें ही मिली हैं। धन के अभाव में गोशाला संचालन में दिक्कत आ रही है। मौजूदा में 125 पशु संरक्षित हैं। ब्लाक अध्यक्ष नमो नारायण तिवारी, कमासिन ब्लाक अध्यक्ष रज्जन वर्मा, भारत बाबू मिश्रा, श्रवण कुमार सिंह, जय प्रकाश खेंगर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------
फोटो परिचय-2-छात्रा को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्य डा. शशि मिश्रा।
व्यक्तित्व निर्माण की संस्कारशाला है पाठशाला
बांदा। राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में वर्चुअल वार्षिक उत्सव हुआ। प्रधानाचार्य डा. शशि मिश्रा ने कहा कि विद्यालय व्यक्तित्व निर्माण की संस्कारशाला है। जिसमें डाक्टर, इंजीनियर आदि तराशे जाते हैं। उन्होंने शिक्षक व छात्रों के बीच सामंजस्य की आवश्यकता पर जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित नृत्य, पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत किया। प्रतिमा, रोशनी, मनीष को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विमला रानी, सुनीता देवी, मांसी ओमर, नीलम श्रीवास, अमित कुमार, सलमान खां आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें