बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब 16,539 प्रत्याशी दमखम दिखाएंगे। ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के लिए कुल 16,977 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। दो दिन तक चली नामांकन पत्रों की जांच में 436 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। 7402 पदों के लिए 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
उधर, ब्लॉक खंड कार्यालय से ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, बीडीसी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। जिला पंचायत कार्यालय से डीडीसी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए गए। सुबह से ही ब्लॉक कार्यालयों में प्रत्याशियों की अच्छी-खासी भीड़ रही। जिला पंचायत व ब्लॉक कार्यालयों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग भी धड़ाम रही। प्रतीक चिह्न लेने पहुंचे ज्यादातर प्रत्याशी मास्क नहीं लगाए थे। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए।
इंसेट---
ग्राम प्रधान के खारिज नामांकन और प्रत्याशी---
ब्लाक प्रधान पद नामांकन खारिज वैध प्रत्याशी
बड़ोखर खुर्द 58 806 03 803
महुआ 75 1050 06 1044
बबेरू 61 888 01 887
कमासिन 55 801 11 790
जसपुरा 32 434 02 432
बिसंडा 49 854 00 854
तिंदवारी 56 705 03 702
नरैनी 83 1280 07 1273
योग- 469 6818 33 6785
इंसेट---
क्षेत्र पंचायत सदस्य खारिज नामांकन और प्रत्याशी---
ब्लाक वार्ड नामांकन खारिज वैध प्रत्याशी
बड़ोखर 97 501 03 498
महुआ 105 347 00 347
बबेरू 100 415 04 411
कमासिन 86 380 02 378
जसपुरा 53 316 01 315
बिसंडा 92 393 08 385
तिंदवारी 88 439 04 435
नरैनी 129 528 03 525
योग 750 3,319 25 3,294
इंसेट---
जिला पंचायत सदस्य खारिज नामांकन और प्रत्याशी---
ब्लाक वार्ड नामांकन खारिज वैध प्रत्याशी
बड़ोखर 14,15,16,17 94 00 94
महुआ 18,19,20,21 48 01 47
बबेरू 5, 6, 7, 8 80 01 79
कमासिन 1, 2, 3, 4 58 00 58
जसपुरा 12, 13 37 00 37
बिसंडा 27, 28, 29, 30 65 00 65
तिंदवारी 9, 10, 11 49 00 49
नरैनी 22, 23, 24, 25, 26 138 00 138
योग 30 569 03 567
इंसेट---
ग्राम पंचायत सदस्य के खारिज नामांकन और प्रत्याशी---
ब्लाक वार्ड नामांकन खारिज वैध प्रत्याशी
बड़ोखर 758 816 27 789
महुआ 969 1097 29 1044
बबेरू 805 738 41 697
कमासिन 725 619 78 541
जसपुरा 422 411 22 389
बिसंडा 673 781 96 685
तिंदवारी 732 684 24 660
नरैनी 1069 1125 60 1065
योग 6,153 6,271 377 5,870
इंसेट---
प्रचार के लिए मिला सात दिन का समय
बांदा। निर्वाचन आयोग ने इस बार प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार के लिए अधिक समय नहीं दिया है। प्रचार के लिए प्रत्याशियों महज छह दिन का समय मिलेगा। बुधवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। 22 अप्रैल से प्रचार-प्रसार परवान चढ़ेगा। 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान के 24 घंटे पूर्व प्रचार बंद हो जाएगा। (संवाद)
इंसेट---
29 अप्रैल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जनपद में चौथे चरण के चुनाव में 29 अप्रैल को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। (संवाद)