फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वृद्धा की मौत में अपनों पर शक, संदिग्धों से पूछताछ

Sun, 20 Sep 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव में वृद्धा की पिटाई और लूट के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच अब उसके करीबियों के इर्द-गिर्द घूम रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को वारदात के पीछे नशे या किसी खुन्नस की आशंका है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
खम्हौरा निवासी किशोरी यादव (70) को शुक्रवार देर शाम रास्ता पूछने के बहाने नकाबपोश बदमाश ने लात-घूंसों से पीटा था। महिला के बेहोश होने पर उसकी नाक का फूल लेकर आरोपी भाग गया था। होश आने पर महिला करीब 200 मीटर तक चली, फिर बेहोश होकर गिर गई। पड़ोसी की सूचना पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में शरीर पर अंदरूनी चोटें और गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। अंतिम संस्कार के बाद विधवा बहू सरोज ने कोतवाली में गैर इरादतन हत्या की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल की करीब दो घंटे तक जांच की, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला।
पुलिस के अनुसार, गमछे से चेहरा ढकने और वारदात के तरीके को देखते हुए किसी परिचित के शामिल होने की आशंका से भी जांच की जा रही है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। घटना नशे या खुन्नस में किए जाने की आशंका है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें