फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्कार्पियो की टक्कर से वृद्धा की मौत

Tue, 27 Oct 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-8- मृतका सोनिया। फाइल फोटो।
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्धा समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। देर रात इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्कार्पियो का टायर पंचर हो गया तो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी दादी सोनिया (84) को गठिया की बीमारी थी। बीते दो माह से अतर्रा मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां उनका इलाज चल रहा था।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे सोनिया अपने नाती खम्हौरा निवासी अशोक कुमार (35) और नातिन प्रियंका (16) के साथ बाइक से इलाज कराने अतर्रा जा रही थीं।
दोपहर करीब 12 बजे अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बिसंडा मार्ग पर केन नहर के पास बिसंडा की ओर से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियो का टायर पंचर हो गया। चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी अतर्रा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां देर रात सोनिया की मौत हो गई। अशोक और प्रियंका को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
परिजन ने बताया कि सोनिया के पति झलुवा की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने बच्चों के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाती थीं। उनके पास तीन बीघा खेत हैं। उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
अतर्रा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मेहर आलम ने बताया कि वाहन को थाने में खड़ा करा लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें