बांदा। उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष व शहर के मर्दन नाका मोहल्ला निवासी रहमान अली का 25 अक्तूबर रविवार को उनके निजी आवास में निधन हो गया।
वह वर्तमान में जिला एवं सत्र न्यायालय बांदा के नकल विभाग में कार्यरत थे। उनके निधन पर जिला जज के न्यायालय कक्ष में एक शोक सभा हुई। जिला जज अल्पना ने कहा कि रहमान अली ने न्यायालय के विभिन्न पटलों व सीटों पर लगन से कार्य किया।
शोकसभा में न्यायिक अधिकारियों के साथ कर्मचारीगण में पूर्व महामंत्री रोआब आलम, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मिथलेश द्विवेदी, पेशकार जितेंद्र कुमार, शिवम आर्य, प्रशासनिक सहायक जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
फोटो-14- रहमान अली। फाइल फोटो