जसपुरा (बांदा)। बकरियां चराने जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि गौरीकला गांव निवासी गुलाब यादव (60) गुरुवार की सुबह प्रतिदिन की तरह अपनी बकरियों को चराने जा रहे थे। गौरीकला रोड पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे वह गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर जसपुरा सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि बाइक चालक को पकड़ लिया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।