फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डायरिया से पीड़ित बुजुर्ग की मौत, 10 भर्ती

Mon, 26 Jan 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डायरिया से पीड़ित बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रिश्तेदारों व जिनके यहां वह रह रहे थे, उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, डायरिया से 10 से ज्यादा मरीजों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं निवासी अनिल ने बताया कि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह के आवास में करीब पांच साल से रह रहे निराश्रित रघुराज (65) की डायरिया के चलते हालत बिगड़ गई थी। उन्हें 14 जनवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से उनका लगातार इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम करीब पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। अनिल ने बताया कि उन्होंने रघुराज के रिश्तेदारों को सूचना दी है। वह अविवाहित थे। वह झंझरा गांव के रहने वाले थे। रिश्तेदारों में झंझरा गांव से आए शिवलाखन ने बताया कि अनिल, रघुराज की देखरेख कर रहे थे। दस्त लगने से मौत होना बता रहे हैं। रघुराज के परिवार में कोई नहीं है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास में रह रहे बुजुर्ग की डायरिया से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उधर, डायरिया से पीड़ित बजरंग विद्यालय निवासी आदर्श (22), बिजली खेड़ा निवासी आरिफ हुसैन (37), कटरा मोहल्ला निवासी बच्चन लाल (80), सुतरखाना निवासी अरविंद (50), बबेरू निवासी संता (75), मवई बुजुर्ग गांव निवासी ऊषा (40), बगही पुरवा निवासी मंजू (34), विशाल नगर निवासी राजकुमारी (60), जीजीआईसी निवासी कुलदीप (36), मर्दननाका निवासी खुशी (22), नवाब टैंक निवासी सकीना (45), केवटरा मोहल्ला निवासी मोतीलाल (65) को डायरिया के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें