तिंदवारी (बांदा)। खेत जा रहे बुजुर्ग किसान को पीछे से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। कानपुर ले जाते समय देर रात रास्ते में उनकी मौत हो गई।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव निवासी सौरभ ने बताया कि उसके पिता बंदी (68) शनिवार सुबह खेत जा रहे थे। गांव में सूर्यकुटी के पास पीछे से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तिंदवारी पीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुत्र सौरभ के ने बताया कि पिता के पास 14 बीघा जमीन थी। परिवार में पत्नी रामदुलारी और पांच बेटे हैं। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि स्कार्पियो की टक्कर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।