फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे कंपनी के अफसर समेत तीन कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रही कंपनी के युवा सीनियर आफिसर कोरोना की चपेट में आ गए। दो अन्य महिलाएं भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इन्हें मिलाकर मंगलवार को कुल तीन संक्रमित मिले। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि की है। अब जनपद में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 80 हो गया है। 42 स्वस्थ हो चुके हैं। 38 मौजूदा समय में सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का पैकेज-2 के तहत कनवारा के पास निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदाई संस्था/कंपनी के 27 वर्षीय सीनियर आफिसर यहां काम देख रहे हैं। वह मूलरूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के रहने वाले हैं। हाल ही में वह वहां से लौटे हैं। उधर, शहर के सिविल लाइन में रहने वाली 35 वर्षीय युवती की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा डीएम कालोनी निवासी 54 वर्षीय महिला को भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें