फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों के अभिलेखों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेसिक शिक्षा के बाद अब प्रदेश सरकार के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के अभिलेखों की जांच कराए जाने के आदेशों पर अमल शुरू हो गया है। एडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। जनपद के 93 स्कूलों में कार्यरत 1300 शिक्षकों के अभिलेखों की जांच होगी। समिति अभिलेखों को सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड व विश्वविद्यालय भेजेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों के माध्यम से शिक्षकों के अभिलेख तलब किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के कई जनपदों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कुछ शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी करने के खुलासे के बाद पिछले दिनों सभी परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया। अब माध्यमिक स्कूलों की बारी आ गई है। इनके शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की भी जांच कराई जा रही है। शासन के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह अध्यक्ष हैं। डीआईओएस विनोद कुमार सचिव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (हरिश्चंद्रनाथ) व जीजीआईसी प्रधानाचार्य (बीना गुप्ता) सदस्य नामित की गई हैं।
डीआईओएस ने बताया कि जनपद के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और संस्कृत माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों से उनके यहां कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक/प्रशिक्षण अभिलेख, अनुक्रमांक, उत्तीर्ण वर्ष, प्राप्तांक/पूर्णांक, बोर्ड व विश्वविद्यालय का नाम आदि का विवरण तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनका मिलान कर सत्यापन के लिए बोर्ड व विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें