फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा में रबी की आठ फसलें

विज्ञापन
Eight Rabi crops in crop insurance - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सप्ताह में गुरुवार को जिले के पांच किसानों को 3,08,571 रुपये बीमा क्लेम दिया गया। डीएम अनुराग पटेल ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में किसानों को इसके प्रशस्ति पत्र सौंपे। सर्वाधिक बीमा करने वाले बैंक, जन सुविधा केंद्र और कृषि विभाग कर्मी को भी सम्मानित किया गया। रबी सीजन में 8 फसलों को फसल बीमा में शामिल किया गया है। बीमा आवेदन 31 दिसंबर तक होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरुकता कार्यक्रम में डीएम ने अर्जुनाह गांव के किसान अनिल कुमार को 67,276 व नत्थू प्रसाद को 57,629 रुपये, कोलावल रायपुर के किसान रामआसरे को 63,383 रुपये, नौहाई गांव के रामचरित को 61,927 रुपये और इसी गांव के काशी प्रसाद को 58,356 रुपये बीमा क्लेम के रूप में अदा करने का प्रशस्ति पत्र सौंपा। सबसे ज्यादा किसानों का बीमा करने वाले आर्यावर्त बैंक और सर्वाधिक फसल बीमा करने वाले अतर्रा के जन सुविधा केंद्र व कृषि विभाग में सबसे ज्यादा कृषकों का बीमा करने में सहयोग देने में कर्मचारी सुभाषचंद्र टीएसी (तिंदवारी) को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीएम ने बताया कि जो किसान फसल बीमा के इच्छुक न हों वह 24 दिसंबर तक बैंक में लिखित रूप से सूचना दे दें। ताकि उनका प्रीमियम न कटे। कार्यक्रम में एलडीएम राजीव आनंद, जिला प्रबंधक अजीत कुमार शर्मा, उप प्रबंधक राम प्रकाश सिंह सहित उप कृषि निदेशक विजय कुमार, कृषि अधिकारी, बीमा कंपनी प्रतिनिधि, बैंकर्स और लगभग आधा सैकड़ा किसान उपस्थित रहे। डीएम ने फसल बीमा प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

दैवी आपदा से फसल नष्ट होने पर 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर- 1800-889-6868 पर कॉल करके सूचना देने को कहा गया है। डीएम ने किसानों से कहा कि उनकी समस्या का समाधान न होने पर वह कलक्ट्रेट में भी अवगत करा सकते हैं। डीएम ने बताया कि बीमा कराने के लिए 31 दिसंबर तक बैंक, जन सुविधा केंद्र या केंद्र सरकार के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि बांदा जनपद में रबी में गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, राई, सरसो और अलसी की फसलों को बीमा में शामिल किया गया है। जिन किसानों को बीमा कराना हो वह समय से प्रीमियम राशि जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें