फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अध्यक्ष के आठ और सदस्य के 23 ने नामांकन वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका बांदा सहित नगर पंचायत मटौंध, तिंदवारी व नरैनी से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान से बाहर हो गए हैं। इन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। अब दो नगर पालिका सहित छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सदस्य पद 23 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। अब 655 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नगर पंचायत मटौंध में दो सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बांदा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिभा मिश्रा, रूचि त्रिपाठी, शशि, नगर पंचायत मटौंध में अरूण सिंह, सुनील कुमार, तिंदवारी में उर्मिला और नरैनी में इंद्रपाल, चंद्रपाल ने नाम वापसी के अंतिम दिन प्रत्याशिता वापस ले ली।
इसी प्रकार सदस्य पद पर नगर पालिका बांदा में सुमित कुमार वार्ड-2, रिंकू उर्फ रश्मि तिवारी वार्ड-10, परशुराम वार्ड-18, सचिन चौरसिया वार्ड-29, विजय कुमार पांडेय वार्ड-31, नगर पालिका अतर्रा में ममता गुप्ता वार्ड-13, प्रेमनारायण वार्ड-20, पूजा गुप्ता वार्ड-24, नगर पंचायत मटौंध में विक्रम कुमार वार्ड-9, नगर पंचायत बबेरू में सतरूपा देवी वार्ड-एक, सुरेंद्रवीर वार्ड-7, रानी देवी, अंकिता वार्ड 13, रामेंद्र सिंह वार्ड 15, सुमन वार्ड 16, नगर पंचायत नरैनी में कमलेश कुमारी, हीरालाल वार्ड-3, संतराम वार्ड-8, रामफल, गजाला वार्ड-11 ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इस प्रकार अब नगर पालिका अतर्रा व बांदा में छह-छह व नगर पंचायतों में 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे है। मटौंध के वार्ड-5 से अभिलाष, वार्ड-6 से जयराम का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें