फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: घर में घुसकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म का प्रयास, एसपी से शिकायत

Thu, 27 Apr 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा में कोतवाली नगर क्षेत्र के एक पुरवा में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर किशोर उम्र दो सगी बहनों से छेड़छाड़ की। दुष्कर्म के प्रयास का आरोप भी लगाया है। पुरवा निवासी पिता ने एसपी को दी अर्जी में कहा कि वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने गए थे। घर में 16 वर्षीय और 14 वर्षीय पुत्रियां अकेली थीं। शाम को पड़ोसी युवक घर में घुस आया और पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ की। दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन


बड़ी पुत्री ने विरोध किया तो उसे भी बुरी नियत से पकड़ लिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। सोने की चेन भी छीन ले गया। आरोपी अपराधी किस्म का है। यह भी आरोप लगाया कि उसने कालूकुआं चौकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें