फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिंदवारी क्षेत्र में आठ करोड़ से बनेंगी सड़कें

Sun, 03 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
तिंदवारी क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानते सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और प्रत्याशी दीपा सिंह गौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में लगभग 8 करोड़ रुपये तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत किए हैं। इसमें लगभग पौने 2 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इस क्षेत्र से सपा की घोषित प्रत्याशी दीपा सिंह गौर ने यह जानकारी अपने आवास पर आए क्षेत्रीय बाशिंदों को दी। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


दीपा सिंह गौर ने बताया कि दुरेड़ी से पहरहा मार्ग के लिए 188.87 लाख स्वीकृत हुए हैं। इसमें 37.78 लाख जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह झंझरी पुरवा में मेन रोड और सीसी मार्ग व नाली के लिए 63.42 लाख मंजूर हुए हैं और 12.68 लाख जारी हो गए हैं। केवटरा डाड़ी का डेरा से लुहारी तक संपर्क मार्ग के लिए 281.27 लाख स्वीकृत हुए हैं और 56.25 लाख आवंटित कर दिए गए हैं।

बगिया-पिपरहरी मार्ग के लिए 134.88 लाख स्वीकृत करके 26.98 लाख शासन ने जारी कर दिए हैं। पिपरी-बगिया से चकलाहार मार्ग के लिए 133.92 लाख स्वीकृत हुए हैं और 26.78 लाख जारी हो गए हैं। सपा प्रत्याशी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कई गांवों में हैंडपंप लगवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें