फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव्वाल माह का चांद दिखा, ईद आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 30वें रोजे के इफ्तार के साथ ही मुबारक रमजान माह बृहस्पतिवार को रुखसत हो गया। उधर, शव्वाल माह का चांद नजर आ गया। शुक्रवार को ईदुल फितर मनाई जाएगी। देर रात तक मुस्लिम घरानों और इलाकों में तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

उधर, पूर्व संध्या की सुबह कर्फ्यू में दो घंटे के लिए खुली बाजार में जमकर भीड़ हुई। शादियाें की सहालग के चलते बाजार और आबाद रहा। बृहस्पतिवार को सुबह से ही ईद की तैयारियों का माहौल रहा। उधर, मुहूर्त के चलते शादियों की गतिविधियां भी गरमाई रहीं। बाजार में उमड़ी भीड़ को नियत्रिंत करने व मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत की।
मुख्य बाजार के चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों व भीड़ को नियंत्रित किया। सूरज ढलते ही रोजेदारों ने आखिरी रोजे का इफ्तार किया। ईद का चांद भी देखा। इक्का-दुक्का लोगों ने आतिशबाजी के धमाके किए। कर्फ्यू में बंदी के बावजूद लुकछिप कर देर रात तक श्रंगार सामग्री, रेडीमेड कपड़े, मेवा, दूध इत्यादि की बिक्री चलती रही। सोशल मीडिया पर ईद की मुबारकबाद की होड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें