फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों को रिझाने निकली स्वाभिमान यात्रा

Thu, 08 Dec 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
शिक्षा स्वाभिमान सुरक्षा यात्रा वाहन रवाना करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेेस ने दलितों पर डोरे डालते हुए पुराना वोट बैंक फिर अपने पाले में लाने की नई कवायद शुरू की है। राहुल गांधी द्वारा दलितों के घर भोजन करने के बाद अब उनके प्रति आठ वचन के साथ ‘शिक्षा सुरक्षा स्वाभिमान यात्रा’ शुरू की है। यह एक माह चलेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय से यात्रा को कांग्रेस नेताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति के जिला चेयरमैन प्रशांत समुद्रे की अगुवाई में यात्रा रवाना हुई। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद व शिरोमणि भाई, उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, युवा कांग्रेस नेता कुतैबा जमां खां ने झंडी दिखाई। बताया कि यह यात्रा सुरक्षित सीट नरैनी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाएगी।

दलितों और कमजोर वर्गों को कांग्रेस के काम याद दिलाएगी। पहले दिन यात्रा गुढ़ा गांव पहुंची। इस अवसर पर बीलाल, जयकरन, पवन देवी कोरी, आरके सोनकर, बृजेश वर्मा, रामबहोर शिवहरे, राजाराम श्रीवास, आदित्य सिंह, निसार सिद्दीकी, छेदीलाल वर्मा, रामकिशोर वर्मा, रामबरन खेंगर, जहांगीर, शोएब रिजवी, राजेश गुप्ता, शिवबली सिंह, शाकिर मंसूर, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप मिश्रा, राममिलन पटेल, रफत खां गोगा, राजकुमार गर्ग, हरिश्चंद्र आदि शामिल रहे। जिला प्रवक्ता शिवबली सिंह ने बताया कि नौ दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें