फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 टेबिलों पर हर पंडाल में गिने जाएंगे वोट

Mon, 27 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
मतदान निपटने के बाद अब निर्वाचन विभाग मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। 11 मार्च को मंडी समिति परिसर में जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों के वोट गिने जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र पंडाल में 14-14 टेबिलों पर वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन


मतदान के बाद कई दिनों तक राहत और आराम करने के बाद निर्वाचन से जुडे़ अफसरों ने अब मतगणना की ओर रुख कर लिया है। यह 11 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्त ने बताया कि मतगणना कर्मियों का ड्यूटी चार्ट बना लिया गया है।

स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक बल के सशस्त्र जवान पहरे में हैं। मतगणना के लिए प्रत्याशियों के एजेंट भी नियुक्त होंगे। इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन लिए जाएंगे। दो फोटो के साथ आवेदन पत्र मतगणना तिथि से 72 घंटे पूर्व तक जमा होंगे। प्रत्येक पंडाल में 14-14 टेबिल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


हरेक टेबिल पर चक्रवार मतगणना होगी। गणना टेबिल और प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों के बीच बैरीकेडिंग के जरिए दूरी रखी जाएगी। हरेक पंडाल में एक रिटर्निंग आफीसर की भी टेबिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें