बांदा। सर्दी के तेजी पकड़ते ही चोरी की घटनाएं भी
तेज हो गई हैं। ताजी घटना में चोरों ने ई-रिक्शा चालक की गाढ़ी कमाई पार कर
दी। उसके घर से पांच हजार रुपये की पूंजी और सोने-चांदी के गहने चुरा ले
गए। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बिजली खेड़ा निवासी बहोरी पुत्र रामआसरे ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार की रात वह रिक्शा चला रहा था। घर के अन्य सदस्य सो रहे थे।
चोर
पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर
पांच हजार रुपये चुरा लिए। साथ ही जेवरों का बक्सा भी उठा ले गए।
दूसरे
कमरे में सो रहे परिजनों को चोरी की आहट नहीं मिली। गृहस्वामी के मुताबिक
बक्से में लगभग दो किलो चांदी और दो तोला सोने के जेवर थे। लगभग दो लाख की
चोरी बताई।
बहोरी ने बताया कि बुधवार को सुबह घटना की सूचना पुलिस
चौकी में दी। दो सिपाही आए और घर से कुछ दूर पर चोरों द्वारा ले जाया गया
बक्सा बरामद हो गया। कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट अब तक नहीं लिखी
गई।