फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, साथियों ने विरोध जताया

Sat, 21 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट हाइवे पर पुलिस चौकी के सामने बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा चालक को कुचल दिया। मौत से उत्तेजित ई-रिक्शा चालकों ने विरोध जताते हुए रिक्शों का संचालन ठपकर उन्हें जीआईसी ग्राउंड में खड़ा कर दिया। प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


शहर के अंबेदकर नगर निवासी ई-रिक्शा चालक बबलू (20) पुत्र रामसनेही शुक्रवार को देर रात बबेरू रोड स्थित एक मैरिज हाल से निमंत्रण में शामिल होकर रिक्शे पर परिजनों को लेकर लौट रहा था। कालूकुआं चौराहे पर तिंदवारी की तरफ से आ रहे ट्रक ने रिक्शे में टक्कर मार दी। रिक्शा पलट गया और चपेट में आए बबलू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

रिक्शा सवार चाची जगरानी (40) समेत चार लोग घायल हो गए। जगरानी को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक कुछ दूर पर ट्रक खड़ाकर फरार हो गया। क्लीनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, घटना से आक्रोशित ई-रिक्शा चालकों ने शनिवार को हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


जीआईसी मैदान में सभी ई-रिक्शा खड़े कर प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। देर शाम अधिकारियों के आश्वासन पर हड़ताल खत्म हुई।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बेंदाघाट। भांजे की शादी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई और साथी घायल हो गया।  कालूकुआं निवासी छोटू (22) पुत्र गोरेलाल शुक्रवार की रात फतेहपुर से भांजे की शादी में शामिल होकर बाइक पर वापस घर लौट रहा था। तिंदवारी के पहले ट्रक ने टक्कर मार दी।

छोटू और बाइक पर पीछे बैठे बिरजू (45) निवासी खाईंपार गंभीर रूप से घायल हो गए। छोटू की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

उधर, कलोहरा (चित्रकूट) गांव से बाइक पर घर लौट रहे प्रतापपुर (फतेहगंज) निवासी जयप्रकाश (13), अंशू (22) व राजेश (13) निवासी बदौसा टेंपो की टक्कर से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार, टैक्सी चलाते समय चालक को मिर्गी का दौरा पड़ जाने से बेकाबू हो गई टैक्सी गड्ढे में गिरकर पलट गई। उसमें सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में दाखिल कराया गया है। रविवार को दोपहर डग्गामार टैक्सी कच्ची सड़क से सवारियां लेकर नरैनी आ रही थी।

पेट्रोलपंप के कुछ आगे चालक कुलदीप को मिर्गी का दौरा पड़ गया। वह स्टेयरिंग पर ही लुढ़क गया। अनियंत्रित टैक्सी गड्ढे में जाकर पलट गई। संदीप (10) पुत्र देव कुमार (हड़हा), संतोष पुत्र रघुराज (मऊ), मनभावन सिंह पुत्र मइयादीन (कलेक्टर पुरवा), अशोक (मऊ) घायल हो गए।

टेंपो पलटा, तीन घायल
बबेरू। शनिवार को औगासी से सवारियां लेकर आ रहा तेज रफ्तार टेंपो पतवन गांव के नजदीक पलट गया। इसमें सवार चंद्रशेखर (63) दरसेड़ा (चित्रकूट), रामकुमार (65) व शिरोमन निषाद निवासी निभौर घायल हो गए।

उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। चंद्रशेखर व शिरोमन को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य आधा दर्जन चुटहिल यात्रियों को मामूली इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें