फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। पैदल अपने घर जा रहे ई-रिक्शा चालक युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पैलानी थाना क्षेत्र के गांव गौरी खुर्द निवासी महेश ने बताया कि उनका भाई राजेश (30) अपने परिवार के साथ मवई बाईपास पर धर्मकांटा के पास निजी मकान बनाकर रहते थे। बुधवार को सुबह वह बाईपास से अपने घर जा रहे थे। तभी पीछे से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने से ऑपरेशन होने की वजह से वह घर में ही रहते थे। रक्षाबंधन पर अपने घर गए थे। वहां से वह बांदा आए थे। घर में पत्नी पुष्पा व एक पुत्र एक पुत्री है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें