फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सांप के डसने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा (बांदा)। थाना क्षेत्र के गांव नदी टोला में सांप के डसने से एक मजदूर की मौत हो गई। कालिंजर निवासी 50 वर्षीय राजा बुधवार सुबह करीब आठ बजे खेत में जानवर चराने गए थे। इसी दौरान घास में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजा अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे, उनके पीछे पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बदौसा थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी ने सांप के डसने से मौत की पुष्टि की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें