बांदा। ई-रिक्शा ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इससे बाइक असंतुलित होकर सामने से आई दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी कमल (20) ने बताया कि वह अपने साथी बउवा (28) के साथ बाइक से शनिवार की देर शाम करीब सात बजे बांदा आ रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास सामने से आए ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक असंतुलित हो गई और सामने आई दूसरे बाइक सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीपार निवासी उमेश (27) से टकरा गए। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।