फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्रीपहाड़। मां विध्यवासिनी देवी के दर्शन करके लौटते समय ई रिक्शा तेज रफ्तार में बिजली उपकेंद्र के पास पेड़ से टकरा गया। उसमें सवार चार सवारियां गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

तिंदवारा गांव निवासी एक ही परिवार के अर्चना (22), गुड़िया (20), छोटू (15) गांव से दर्शन करने खत्रीपहाड़ गए थे। वहां से ई रिक्शा चालक गिरवां गांव निवासी वरासत के साथ दर्शन करके वापस लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ई रिक्शा चालक तेज गति में रिक्शा चला रहा था। बिजली उपकेंद्र के पास अचानक रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इससे चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा है। गिरवां थाना पुलिस व देवी जी चौकी का कोई भी सिपाही मौके पर नहीं पहुंचा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें