फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी स्थल पर वोट का अधिकार मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ड्यूटी स्थल में ही फोटोग्राफरों को वोट डालने का अधिकार देने समेत कई मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन ने सीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा। फोटोग्राफरों को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना की अगुवाई में बृहस्पतिवार को फाउंडेशन सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम संतोष बहादुर सिंह को ज्ञापन दिया। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों का सम्मान करते हैं। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के दौरान होने वाली असुविधाओं के निदान की मांग की है।
ज्ञापन में कार्य का भुगतान सरकारी कर्मियों की तरह अग्रिम व खाते में भेजने, आने-जाने व खाने और उचित ड्यूटी भुगतान, किसी कारणवश ड्यूटी में फोटोग्राफर के न जाने पर परेशान न करने आदि मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, दिनेश कुमार धुरिया, अखिलेश गुप्ता, रमेशचंद्र चौरसिया, राजेश कुमार गुप्ता, नितिन गर्ग, सुरेश कान्हा, बद्री विशाल, राज सिंह, धीरेंद्र, अमृतलाल, श्याम राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें