फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर पलटने से क्लीनर की मौत

Wed, 14 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
डंपर पलटने से क्लीनर की मौत हो गई। एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो टेंपो पलटने से दोनों चालक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के गहबरा गांव निवासी विनोद (28) पुत्र दुर्जा जिले की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक क्लीनर था। सोमवार रात वह बिंदकी (फतेहपुर) से गिट्टी डालकर डंपर में चालक के साथ बांदा आ रहा था। बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव के नजदीक डंपर पलटने से वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

चालक कालीचरण डंपर छोड़कर भाग निकला। पीछे आ रहे कंपनी के दूसरे ट्रक चालक उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोर्स्टमार्टम कराया गया। एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव निवासी हफीज (60) पुत्र जहान सोमवार को देर शाम खेत से घर लौट रहा था। बस स्टैंड के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
उधर, फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी मनौटी गांव निवासी ओंकार (48) पुत्र कृष्णा मंगलवार को सुबह टेंपो पलटने से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में र्खाइंपार निवासी निजाम (23) पुत्र खलील मंगलवार को दोपहर बांदा-नरैनी रोड पर तिंदवारा गांव के नजदीक टेंपो पलट जाने से घायल हो गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें