फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डंपर ने लोडर में मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट से लौट रहे लोडर में भूसा भरे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे लोडर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी शारदा यादव (30) साथी ड्राइवर बबलू (32) के साथ लोडर से चित्रकूट गया था। वहां से शनिवार की रात लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के पास पीछे से भूसा लदे डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। इससे लोडर चालक बबलू के बगल वाली सीट पर बैठे शारदा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। लोडर चालक बबलू गंभीर घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची खुरहंड चौकी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। शारदा के भतीजे अरुण यादव ने बताया कि चाचा शारदा ट्रक ड्राइवर थे। उनके एक पुत्री और दो पुत्र हैं। घर में पत्नी उर्मिला है। पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। गिरवां इंस्पेक्टर राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। डंपर चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें