बांदा। अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज सेवा संस्थान का रविवार गजाजन माता मंदिर सर्वोदय नगर में आयोजित कार्यक्रम में नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। 27 दिसंबर को कुल देवी मां गजानन का भंडारा व शोभा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई।
प्रदेश प्रभारी रामरूप सिंह खंगार ने कहा कि संगठन की एकता ही उसकी ताकत है। एक रहकर समाज के उत्थान पर काम करें। उन्होंने छुआ छूत व दोहरी शिक्षा प्रणाली को बंद करने व एक शिक्षा नीति लागू करने की बात कही। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देशराज ने कहा कि कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। डा. चंद्रपाल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्याम बाबू सिंह, संगठन मंत्री लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह खंगार, जय नरण्न सिंह खंगार आदि मौजूद रहे।