फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधबनी सड़क पर जलभराव से मकान ढहे

Thu, 30 Jul 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी ब्लाक के लोहिया गांव जबरापुर गांव की सड़क छह माह से अधूरी पड़ी है। बारिश के कारण इस सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे तीन कच्चे मकान ढह गए। इनमें रहने वाले लोग बेघर हो गए हैं। बता दें कि इस सड़क का निर्माण दस्यु बलखड़िया ने चौथ न मिलने पर रुकवा दिया था। यहां काम कर मजदूरों को पीटकर भगा दिया था।
विज्ञापन


जबरापुर गांव को 2014-15 में लोहिया गांव चयनित किया गया था। पीडब्ल्यूडी को जबरापुर से कलवरिया गांव तक और आरईएस को गांव की आबादी के अंदर आरसीसी सड़क बनाने का काम मिला था। दोनों ही सड़कें बांदा के ठेकेदार द्वारा बनवाई जा रही थीं।

निर्माण कार्य अभी शुरू ही हुआ था कि बलखडिय़ा ने धावा बोलकर मजदूरों को पीटकर भगा दिया और काम रुकवा दिया था। तब से दोनों सड़कों का काम ठप है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऋषिकेश पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए की गई खुदाई में जलभराव से राज कुमार, रामनारायण और भोला रैकवार के कच्चे मकान ढह गए हैं।
विज्ञापन


त्यागीराम, वृंदावन, शिवलोचन, बृजबिहारी और गणेश प्रसाद आदि के मकानों में बारिश का पानी भर रहा है। उधर, कलवरिया पुरवा निवासी जयपाल, चुनूबाद, रामेश्वर, मोतीलाल ने बताया कि सड़क अधूरी होने से आवागमन ठप है। ट्रैक्टर गांव से खेत नहीं पहुंच पा रहे। लोहिया गांव होने के बाद भी पेयजल संकट है। हैंडपंप नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें