फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जीएसटी की दरें कम होने से बिक्री अधिक होगी, ग्राहकों को होगा फायदा

Sat, 06 Sep 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खाने-पीने, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य वस्तुओं में जीएसटी दरों में की गई कमी पर व्यापारियों ने अलग-अलग राय दी। दरें कम करने से ग्राहकों को फायदा होगा। इससे सामान की बिक्री अधिक होगी। व्यापारियों का मानना है कि टैक्स जमा करने में भी होने वाली कई परेशानी से बच सकेंगे। कई व्यापारियों का मानना है कि सरकार ने टैक्स तो कम किया लेकिन कंपनियां अपने प्रोडक्ट का दाम बढ़ा लेंगी। इससे महंगाई पर अंकुश नाममात्र का ही होगा। इससे महंगाई पर नियंत्रण मुश्किल है।
विज्ञापन


बात अपनी-अपनी


इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार करने वाले प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक्स के विनोद केसरवानी ने बताया कि एसी सहित टीवी में 28 प्रतिशत जीएसटी लगती रही है। इनमें 18 प्रतिशत की अब जीएसटी लगेगी। दर कम होने से बिक्री अधिक होगी। बताया कि मोबाइल में लगने वाली जीएसटी में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें भी दरें कम करना चाहिए।





बाइक व कार बेचने का कारोबार करने वाले श्याम एजेंसी के प्रो. देवेश जैन ने बताया कि अभी तक 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगती थी। अब 18 प्रतिशत कर दी है। इससे बाइक व कार के दामों मेंं कमी आएगी। बताया कि अभी तक एक लाख की बाइक में 21 हजार लगभग जीएसटी लगती थी। अब दर कम होने से छह हजार रुपये का फायदा उपभोक्ता को होगा।
विज्ञापन


किराना व्यापारी महेश साहू ने बताया कि घी, तेल सहित अन्य खाने-पीने वाली वस्तु सहित साबुन के दाम में जीएसटी की दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई है। इससे वस्तुओं के दाम कम हो जाएंगे। इससे ग्राहकों को फायदा होगा और बिक्री भी अधिक होगी।


दवा विक्रेता जूली पहारिया ने बताया कि जीएसटी स्लैब कम व दो तरह का होने का फायदा तो है लेकिन जिस कंपनी के प्रोडक्ट के दाम कम होंगे वह कंपनी इसे फिर से बराबर करने के लिए टैक्स कम कर उत्पादन मूल्य बढ़ा लेगी। इससे उसका दाम कुछ दिन में जस का तस हो जाएगा। इससे महंगाई पर नियंत्रण मुश्किल है।

कपड़ा व्यापारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि महंगे कपड़ों में जीएसटी 12 प्रतिशत लगती थी। अब लहंगा व कंबल सहित अन्य महंगे कपड़ों में पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेंगी। इससे इनके दाम कम हो जाएंगे। इससे बिक्री अधिक होगी।



होटल व्यवसायी अरुण गुप्ता ने बताया कि इससे सरकार को टैक्स के रूप में राजस्व की अधिक प्राप्ति होगी। दो साल तक इसे देखने के बाद यदि राजस्व में बढ़ोतरी हो तो सरकार को एक और स्लैब कम कर देना चाहिए। महंगाई पर नियंत्रण रखना तो वैसे मुश्किल लगता है।

बैठक में केंद्र सरकार की घोषणा का स्वागत
चित्रकूट। जीएसटी स्लैब कम किए जाने और अब दो तरह के ही जीएसटी टैक्स लगने की सरकार की घोषणा का व्यापार मंडल ने स्वागत किया है। गुरुवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार की घोषणा का स्वागत कर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इससे व्यापारियों को टैक्स अदा करने में भी आसानी होगी। काफी समय व धन बचेगा। बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर धन्यवाद भी दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, गुलाब गुप्ता, पंकजा अग्रवाल, सुनील द्विवेदी, सत्यनारायण केसरवानी, रामबाबू गुप्ता, दिलीप केसरवानी, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें