फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: क्रय केंद्र न होने से औने पौने दामों में बेच रहे चना, मसूर

Mon, 12 May 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किसानों ने गल्ला मंडी तिंदवारी रोड में चना, मसूर व सरसों का एक भी केंद्र न खोले जाने पर नाराजगी जाहिर की है। किसानों ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा कि प्रति वर्ष गल्ला मंडी तिंदवारी रोड में चना, मसूर व सरसों का केंद्र खोला जाता था, लेकिन इस वर्ष नहीं खोला गया। इससे किसान मजबूरी में सस्ते दर पर आढ़तियों को चना, मसूर व सरसों बेच रहे है।
विज्ञापन

किसान मनोज ने बताया कि अरहर का समर्थन मूल्य 7550 रुपये, चने का 5650, मसूर का 6700 और सरसों का 5950 रुपये क्विंटल है। आढ़तियां अरहर 6500, चना 4500, मसूर 6000, सरसों 5000 रुपये क्विंटल खरीद रहे हैं। बताया कि अतर्रा मंडी में खुले क्रय केंद्र में किसानों की खासी भीड़ लग रही है। आसपास के किसान अपना चना, सरसों व मसूर लेकर अतर्रा मंडी जा रहे है। इस कारण कई-कई दिन किसानों का नंबर नहीं आ रहा है।
उन्होंने बांदा मंडी में चना, मसूर व सरसों खरीद का क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है। कहा कि पिछले दिनों कृषि मंत्री ने खरीफ गोष्ठी के दौरान चना मसूर सरसों के क्रय केंद्र बढ़ाए जाने के आदेश दिए थे। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि इस संबंध में वह पीसीएफ प्रबंधक से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें