फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी युवक ने शिक्षकों को दी जिंदा जलाने की धमकी

विज्ञापन
Drunken youth threatens teachers to burn alive - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बड़ोखर ब्लाक के पल्हरी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नशेड़ी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। हाथ में पेट्रोल की बोतल और हंसिया लिए युवक ने महिला प्रधानाध्यापक सहित स्कूल स्टाफ को जला देने की धमकी दी। इससे अफरा-तफरी और दहशत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने उसे हिरासत में ले लिया। शिक्षकों ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के बिना स्कूल नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे नशेड़ी युवक कमलेश वर्मा पुत्र हीरालाल स्कूल जा धमका। प्रधानाध्यापक उत्तम कंचन, शिक्षिक रेखा पटेल आदि को जिंदा जला देने की धमकी दी। प्रधानाध्यापक ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत को सूचना दी।
एबीएसए ने कालूकुआं चौकी इंचार्ज पंकज सिंह को बताया। इस पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, महिला जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा व बेसिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बीएसए को ज्ञापन देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने और शिक्षकों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक व कोतवाली प्रभारी को पत्र भेजा गया है।

Drunken youth threatens teachers to burn alive- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें