फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तालाब में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तालाब किनारे खेल रहे मासूम की सीढि़यों से पैर फिसल जाने से डूबकर मौत हो गई। उसका शव तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव निवासी आकाश यादव (4) मंगलवार की शाम घर के पास खेल रहा था। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बड़ा तालाब है। खेलते-खेलते वह तालाब के पास पहुंच गया। सीढि़यों पर पैर फिसल जाने से तालाब में डूब गया। देर शाम पिता तिलक राज खेत से घर लौटा तो परिजन उसे तलाश कर रहे थे। पिता भी उसकी खोजबीन में जुट गया।
विज्ञापन

जब तालाब के किनारे पहुंचा तो गहराई वाली सीढ़ी पर बेटा पानी में उतराता मिला। उसे लेकर वह बबेरू सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि वह भूमिहीन है। बंटाई की खेती लेकर खेती-किसानी करता है। उसका इकलौता पुत्र था। घर में पत्नी संगीता है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि तालाब में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें