फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनियों में निपट गया डीआरएम का निरीक्षण

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम संदीप माथुर और अन्य मंडलीय रेल अधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। उत्तर मध्य रेल प्रबंधक (डीआरएम), झांसी संदीप कुमार माथुर ने शुक्रवार को बांदा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी और लोको लॉबी की छत में लीकेज पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। पैसे की बर्बादी हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआरएम गुरूवार की देर रात ही विशेष ट्रेन से यहां आए थे। शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन का करीब ढाई घंटे तक सघन निरीक्षण किया। सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे निर्माण कार्यो को देखा और तोड़े गए मनोरंजन कक्ष को समतल कर सर्कुलेटिंग एरिया में शामिल करने को कहा। माल गोदाम कालोनी सहित कर्मचारी कालोनियों में गंदगी पर नाराजगी जताई।
लोको लॉबी में कर्मचारियों ने बताया कि बरसात में पानी टपकने से मशीनें खराब हो रही हैं। डीआरएम ने वरिष्ठ खंड अभियंता शिव सिंह को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए। चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्य और आरपीएफ थाने में सीसी कैमरों का कंट्रोल रूम देखा। यहां दो कर्मचारियों की हर समय ड्यूटी लगाने को कहा। कर्मचारियों की गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्सल बुकिंग के बगल से खाली जमीन पर स्टैंड बनाने के निर्देश दिए। बुक स्टाल व कैंटीनों के बंद होने पर वाणिज्य निरीक्षक से जानकारी ली।
विज्ञापन

डीआरएम ने भूरागढ़ अंडर ग्राउंड ब्रिज को देखा और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के फोन पर निर्देश दिए। निरीक्षण में मुख्य वाणिज्य मंडल प्रबंधक डा.जीतेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत, वरिष्ठ मंडल अभियंता यात्रिंक मंटूरलाल घोस, मंडल अभियंता विद्युत भीमराव धन्ना, स्टेशन अधीक्षक बीपी वर्मा, यातायात निरीक्षक केके वर्मा, जीआरपी इंस्पेक्टर रामबरन, सगीर सिद्दीकी, आरपीएफ इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें