फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोआपरेटिव बैंक को भी मिला आईएफएस कोड

विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के अधिवेशन को संबोधित करते विधायक प्रकाश द्विवेदी व मंच पर मौजूद सां - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश में कोआपरेटिव बैंक भी आईएफएस कोड हासिल करके अपने सीवीएस प्लेटफार्म में आ चुके हैं। इससे बैंक ग्राहकों को अन्य बैंकों की तरह सुविधाएं मिलने लगी हैं। कोआपरेटिव बैंक मात्र 3 फीसदी ब्याज पर किसानों को कर्ज दे रहा है। ये बातें यहां डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की 78वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित बैठक में प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष की हानि को खत्म कर इस वर्ष समितियों को लाभ में लाएं। बैंक की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और विशेष वसूली अभियान में प्रदेश में तीसरा स्थान आने पर यहां के प्रबंधन को शाबासी दी।
मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक भी आईएफएस कोड प्राप्त करके अपने सीवीएस प्लेटफार्म में आ चुका है। इससे अन्य बैंकों द्वारा ग्राहकों को दी जा रही सुविधाएं आसानी से सुलभ हो सकेंगी। सरकार ने गांवों में एटीएम वैन भी संचालित कर दी है। इनमें एक वैन बांदा कोआपरेटिव बैंक को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि घाटे वाले सहकारी बैंक लगातार कम हो रहे हैं। बैंकिंग क्षेत्र में सबसे कम 3 फीसदी ब्याज पर केवल सहकारी बैंक किसानचों को कर्ज दे रहा है। सदस्यों से कहा कि प्रतिमाह एक दिन निश्चित कर समिति के अध्यक्ष और सचिव के साथ बैठक करें।
विज्ञापन

राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बांदा और चित्रकूट में सहकारी बैंक की कार्यप्रणाली को सराहा। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत एटीएम और एटीएम वैन के सुझाव दिए। सांसद आरके सिंह पटेल ने सहकारी समितियों के कर्मचारियों को उनका वेतन समय से भुगतान करने और समितियां मजबूत बनाने का सुझाव दिया। आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो ने अपने संबोधन में कालेज की ओर से मंत्री और सभी प्रतिनिधियों का आभार जताया।
बैंक अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी ने कहा कि संचालक मंडल के सदस्यों के साथ मिलकर बैंक और समितियों की प्रगति के काम किए जाएंग। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी संबोधित किया। निकाय बैठक में उपाध्यक्ष मालती गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुशील द्विवेदी, रामकिशन बासू, अशोक त्रिपाठी जीतू, उत्तम सक्सेना, आनंद स्वरूप द्विवेदी, शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

कोआपरेटिव बैंक के 78वें समारोह में सहकारिता मंत्री का माल्यार्पण करते चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन। स?- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें