फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रात में बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, सुबह से धूप और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

Sat, 06 Jun 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रात में हुई बूंदाबांदी से उसम बढ़ने के साथ ही सुबह से तेज धूप होने से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पर रहा। तेज धूप में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को दिक्कत उठानी पड़ी। दोपहर एक बजे पेपर छूटने के बाद परीक्षार्थी छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन




शनिवार का दिन भी खासा गरम रहा। रात करीब 11 बजे बूंदाबांदी के साथ उसम में इजाफा हुआ। शनिवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। सुबह नौ बजे से ही धूप और लू चली। दोपहर दो बजे तक तापमान 41 डिग्री पार कर गया। बाद में यह 42 डिग्री पर टिका रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का प्रतिशत भी घटकर 30 पर रहा। प्रमुख मार्गों बांदा-कानपुर मार्ग, बांदा-प्रयागराज मार्ग पर अघोषित सन्नाटा रहा। लोग धूप व लू से बचने का उपाय करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें